भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने...


Last Updated:

Jharkhand News: झारखंड के सियासी गलियारे से दुखद खबर है. पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया. वह गोमिया से पूर्व विधायक रहे हैं. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. साथ ही अन्य नेताओं ने भी शोक जाहिर किया.

झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुखZoom

पूर्व मंत्री माधन लाल सिंह. (फोटो साभारः फेसबुक)

रांचीः झारखंड के पूर्व मंत्री माधन लाल सिंह का निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर परेशानी थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अत्री गांगोपाध्याय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था.

माधवलाल सिंह झारखंड की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं. वह गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे. बिहार और झारखंड, दोनों राज्यों की सरकार में वह मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि माधवलाल सिंह का राजनीतिक और सामाजिक जीवन हमेशा याद रखा जाएगा.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top