भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डालसा ने कानूनी अधिकार, पेंशन और योजनाओं से लोगों को कराया अवगत



जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से मंगलवार को ओरमांझी बाजार टांड़ में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश एवं न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौके पर डालसा सचिव राकेश रौशन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप ने झालसा की आत्मनिर्भरता योजना की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को केवल आय तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आवास, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को भी शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top