भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में दीवार गिरी, बोरवेल मजदूर की मौत:ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में...




धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जल निकासी को लेकर बोरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बोरवेल गाड़ी में कार्यरत मजदूर लक्ष्मण हांसदा पास में शौच के लिए गया था। तभी वहां मौजूद करीब 30 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मजदूर मलबे में दब गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान लक्ष्मण हांसदा के रूप में हुई है। वह पूर्वी सिंहभूम जिले के जोबा गांव का रहने वाला था और बोरवेल गाड़ी में मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद साथी मजदूरों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top