भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग फरार:दीवार फांदकर भागे, दो लोहरदगा...




गुमला जिले के सदर प्रखंड स्थित सिलम बाल संप्रेषण गृह से शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे तीन नाबालिग फरार हो गए। ये तीनों दीवार फांदकर भागे हैं। इनमें से दो लोहरदगा जिले के और एक घाघरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, फरार हुए नाबालिगों में से दो दुष्कर्म के मामलों में और एक चोरी के मामले में शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बाल संप्रेषण गृह के इंचार्ज और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार ने स्थानीय थानों को सूचित किया है। उन्होंने बताया कि दीवार फांदने के कारण नाबालिगों को कुछ चोटें भी आई होंगी। सभी नजदीकी थानों को सतर्क कर दिया गया है ताकि जल्द से जल्द तीनों को पकड़ा जा सके। बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार नाबालिग दीवार कूदकर फरार हो चुके हैं। पूर्व में भी कई बार जांच टीमें गठित की गईं, जांच हुई और कार्रवाई भी की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दावे भी किए गए, लेकिन यह क्षेत्र अब भी सुरक्षा के घेरे में है। पुलिस फरार नाबालिगों की जल्द बरामदगी का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top