Last Updated:
मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीन मई को नीट-यूजी 2026 आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई. सरकार ने सीबीआई को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया.
नीट की परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी. (पीटीआई)
नई दिल्ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के लातूर शहर के स्थानीय कॉलेज में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले रिटायर प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि कुलकर्णी चार साल पहले एक प्रतिष्ठित कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे और नीट के लिए रसायन विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति में शामिल थे. सीबीआई की एक टीम बीते 13 मई को ही जांच के सिलसिले में लातूर पहुंची है.
अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह के दौरान, उन्होंने एक अन्य आरोपी, मनीषा वाघमारे (जिन्हें CBI ने 14 मई को गिरफ्तार किया था) की मदद से छात्रों को जुटाया और पुणे स्थित अपने आवास पर इन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं. इन विशेष कोचिंग कक्षाओं के दौरान उन्होंने प्रश्न, उनके विकल्प और सही उत्तर बोलकर लिखवाए; छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा था, और ये प्रश्न 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से हूबहू मेल खाते हैं. गहन पूछताछ के बाद पी.वी. कुलकर्णी को पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है. वे मूल रूप से लातूर के रहने वाले हैं.
पुलिस ने लातूर में कोचिंग संस्थान के कर्मी, छात्रों और काउंसलर समेत छह लोगों से पूछताछ की है. इसके अलावा, उन्होंने दो कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें भी जब्त कर ली थी. लातूर में कुलकर्णी की गिरफ्तारी से पहले, सीबीआई ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से तीन व्यक्तियों को नासिक से शुभम खैरनार (30), पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी से धनंजय लोखंडे (26)को हिरासत में लिया था.
मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीन मई को नीट-यूजी 2026 आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई. सरकार ने सीबीआई को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया. पिछले 24 घंटों में, CBI ने देश भर में कई स्थानों पर तलाशी भी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त की गई वस्तुओं का विस्तृत फोरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है.
About the Author
डेढ़ दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय, आनंद तिवारी ने इंदौर, मध्यप्रदेश के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की. वहीं से फ्रीलांसर के तौर पर दैनिक भास्कर से जुड़ गए. दिल्ली की पत्र…और पढ़ें