![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो नीट (यूजी) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित रवानी के नेतृत्व में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं की खबरों ने देशभर के छात्रों को निराश किया है। एनटीए की ओर से 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा यह साबित करती है कि परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। जिला सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने मांग किया कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अमित महतो, नगर सचिव रोहित यादव, प्रखंड अध्यक्ष विकास सोरेन, राहुल कुमार, संजय सिंह, प्रकाश मुर्मू, आकाश महतो, प्रफुल, युगल किशोर रजक, दीपक बंसल, कुंदन दास, विनोद बिहारी, राजेश्वर रजक समेत कई लोग शामिल हुए।
Source link