भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाबूलाल ने सीएम को फिर ​लिखा पत्र, कहा- ट्रेजरी घोटाले की सीबीआई...




नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक बार फिर की है। मरांडी ने सीएम को इस संबंध में शुक्रवार को पत्र भेजा। कहा, अब तक रांची, हजारीबाग, बोकारो, पलामू सहित 14 जिलों के कोषागारों से लगभग 130 करोड़ रुपए की अवैध निकासी की पुष्टि हो चुकी है। यह महज वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि एक संगठित भ्रष्टाचार है। पुलिस विभाग में मृत कर्मियों के आश्रितों के खातों का दुरुपयोग कर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। मरांडी ने बोकारो के मुख्य आरोपी कौशल पांडेय का जिक्र करते हुए कहा कि एक अकेला लेखापाल ई-कुबेर प्रणाली में इतनी बड़ी सेंधमारी नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने पूर्व में आरोपी को प्रशस्ति पत्र दिए, जो संस्थागत संरक्षण की ओर इशारा करता है। हजारीबाग में शंभु चौधरी और पंकज कुमार जैसे कर्मियों द्वारा करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का भी दावा किया गया है। मरांडी ने जैप आईटी की भूमिका की जांच को भी अनिवार्य बताया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top