भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मौसेरी बहन से था प्रेम संबंध; मौसा ने किया मर्डर:शव को पेड़...




पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलसुलमा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 18 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मृतक के मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान पवन सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी राजेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पवन सिंह का अपनी 28 वर्षीय मौसेरी बहन सोनी देवी से प्रेम संबंध था। वह शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। 15 मई की रात पवन, सोनी से मिलने और उसे शादी के लिए मनाने उसके मायके पहुंचा था। डंडे से वार कर हत्या, शव को पेड़ से लटकाया इसी दौरान दुलसुलमा निवासी 50 वर्षीय रवि सिंह (मृतक का मौसा) ने दोनों को देख लिया। गुस्से में आकर उसने पवन सिंह के सिर पर पीछे से डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कंधे पर उठाकर पास के हड़ही पहाड़ पर ले गया। वहां मृतक के ही गमछे से पेड़ पर फंदा बनाकर शव को लटका दिया, ताकि यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो। पिता की शिकायत पर जांच, आरोपी ने कबूला जुर्म घटना के बाद पवन सिंह के पिता विजय सिंह ने सोनी देवी, उसके पति फंटूश सिंह और देवर पंकज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गहन अनुसंधान के दौरान मामले का खुलासा करते हुए रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि पवन और सोनी के बीच पिछले डेढ़ से दो महीने से प्रेम संबंध था। कार्रवाई टीम में सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top