भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जून माह के अंत तक जारी होगा होमगार्ड परीक्षा का परिणाम




आरटीई के अंतर्गत मान्यता नहीं लेने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई आरटीई के तहत मान्यता नहीं लेने वाले निजी स्कूलों पर अब कार्रवाई की जाएगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने ऐसे सभी निजी स्कूलों को मान्यता लेने का एक और अवसर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा तक आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार रंजन ने कहा है कि 30 अगस्त तक आवेदन नहीं करने वाले निजी स्कूलों पर झारखंड नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 की धारा 12(6) के तहत कार्रवाई होगी। विभाग ने विशेष रूप से 25 अप्रैल 2019 के बाद स्थापित निजी स्कूलों को आरटीई के अंतर्गत अनिवार्य रूप से मान्यता लेने का निर्देश दिया है। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने डीसी ऑफिस के बाहर दिया धरना रांची| करीब एक साल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को डीसी ऑफिस के घेराव के लिए पहुंचे। डीसी कार्यालय पहुंचने पर प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद सभी अभ्यर्थी कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। अभ्यर्थियों के समर्थन में पहुंचे जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि लंबित रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। करीब चार घंटे तक अभ्यर्थी डीसी ऑफिस के बाहर डटे रहे। अंततः उपायुक्त बातचीत के लिए तैयार हुए। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से सीधी वार्ता हुई। बातचीत में सामने आया कि फिजिकल परीक्षा के मास्टर चार्ट में छेड़छाड़ से जुड़ी लिखित शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच चल रही है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद जून माह के अंत तक रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top