भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka panchang 18 May 2026 | Somwar vrat aaj ke shubh...


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दिन सोमवार है. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, रोहिणी नक्षत्र, बालव करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. आज तिथि द्वितीया है, जो शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन द्वितीया तिथि का ही मान होगा. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है. पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखकर सुबह और प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. खासतौर पर विवाहित जीवन, स्वास्थ्य, करियर और मानसिक शांति के लिए सोमवार का व्रत और पूजा बेहद फलदायी मानी गई है.

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सोमवार को प्रातः स्नान कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. वहीं माता पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सौभाग्य बना रहता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करता है, उसके जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं. पंचांग के जानकारों के मुताबिक सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है. चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है. ऐसे में सोमवार के दिन शिव पूजा करने से मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उन्हें सोमवार का व्रत रखने और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. इसी कारण सोमवार का व्रत विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 मई 2026
आज की तिथि- द्वितीया – 05:53 पी एम तक, फिर तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 11:32 ए एम तक, मृगशिरा नक्षत्र
आज का करण- बालव – 07:46 ए एम तक, कौलव – 05:53 पी एम तक
आज का योग- सुकर्मा – 09:48 पी एम तक, धृति योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- वृषभ उपरांत मिथुन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:29 ए एम
सूर्यास्त- 07:07 पी एम
चन्द्रोदय- 06:27 ए एम
चन्द्रास्त- 09:09 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 18 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:47 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:29 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:05 पी एम से 07:26 पी एम
अमृत काल: 08:44 ए एम से 10:08 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, 19 मई
अमृत सिद्धि योग: 11:32 ए एम से 05:28 ए एम, 19 मई
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

शिववास: गौरी के साथ – 05:53 पी एम तक, फिर सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 18 मई 2026
राहुकाल: 07:11 ए एम से 08:53 ए एम
यमगण्ड: 10:35 ए एम से 12:18 पी एम
गुलिक काल: 02:00 पी एम से 03:42 पी एम
वर्ज्य: 04:28 पी एम से 05:53 पी एम
आडल योग: 05:29 ए एम से 11:32 ए एम
विडाल योग: 11:32 ए एम से 05:28 ए एम, 19 मई
दुर्मुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:39 पी एम
दिशाशूल: पूर्व



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top