भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिया से टकराकर 15 फीट नीचे खाई में गिरी कार




धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बांसकठिया नाला पुलिया के पास एक अनियंत्रित मारुति ब्रेजा कार गार्डवाल से टकराकर करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में बच्चों समेत कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में दो बच्चे एवं एक महिला घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी- 04बी-9442 बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्य मौके पर पहुंचे और निजी एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी। घायलों की पहचान शंभू दास (8) और श्रुति बाग (8), दोनों निवासी हावड़ा, पश्चिम बंगाल तथा सावित्री संतरा (60), निवासी जमशेदपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top