भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

8 लाख की कार से बिरयानी का भगौना लेकर उतरते हैं सागर,...


Last Updated:

Hyderabadi Biryani In Jamshedpur: जमशेदपुर के सागर, हैदराबाद में नौकरी करते थे पर सब छोड़कर उन्होंने अपने होमटाउन में बिरयानी बेचने का काम शुरू किया. वे खास हैदराबाद का स्वाद परोस रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. केवल ढ़ाई घंटे उनकी दुकान लगती है और पूरा स्टॉक साफ हो जाता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. कई लोग बेहतर करियर और नौकरी की तलाश में अपने शहर से बाहर निकलते हैं और बड़े शहरों में जाकर काम करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बाहर जाकर कुछ नया सीखते हैं और फिर उसी अनुभव को अपने शहर में लेकर लौटते हैं. ऐसी ही कहानी है जमशेदपुर के रहने वाले सागर गुप्ता की, जिन्होंने हैदराबाद में नौकरी करने के बाद अपने शहर लौटकर एक अलग पहचान बनाई.

हैदराबाद से साथ लेकर लौटे वहां की बिरयानी
सागर करीब तीन साल पहले नौकरी के लिए हैदराबाद गए थे, जहां उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया. नौकरी अच्छी थी, लेकिन समय के साथ उन्हें अपने शहर की याद आने लगी और उन्होंने वापस जमशेदपुर लौटने का फैसला किया. हालांकि, हैदराबाद में रहते हुए एक चीज उनके साथ लौट आई और वह थी वहां की मशहूर बिरयानी का स्वाद.

चर्चा में आ गया फ्यूजन
जमशेदपुर लौटने के बाद सागर ने महसूस किया कि यहां लोगों के बीच कोलकाता स्टाइल बिरयानी ज्यादा लोकप्रिय है. ऐसे में उनके मन में एक नया विचार आया. उन्होंने हैदराबादी बिरयानी के मसालों और स्वाद को कोलकाता स्टाइल के साथ मिलाकर एक खास फ्यूजन बिरयानी तैयार की. शुरुआत छोटी थी, लेकिन स्वाद ऐसा कि देखते ही देखते लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी.

ढ़ाई घंटे में सब खत्म
आज सागर, टेल्को के घड़ी पार्क के पास अपनी बिरयानी स्टॉल लगाते हैं. उनकी बिरयानी की मांग इतनी ज्यादा है कि दोपहर में केवल 12:30 बजे से 2 बजे तक ही बिक्री होती है और इस दौरान लगभग पूरा सामान खत्म हो जाता है. इसके बाद वे शाम 5 बजे से 7 बजे तक दोबारा स्टॉल लगाते हैं.

कीमत भी मुफीद
सागर बताते हैं कि लोगों का प्यार देखकर उन्हें लगा कि क्यों न अपने शहर के लोगों को कुछ अलग स्वाद दिया जाए. उन्होंने बिरयानी की कीमत भी ऐसी रखी, जिससे हर कोई आसानी से इसका आनंद ले सके. मात्र ₹100 में मिलने वाली इस प्लेट में बड़ा चिकन पीस, चावल, अंडा, रायता और सलाद शामिल होता है, जो लोगों के लिए भरपूर भोजन बन जाता है, जिससे पेट और मन दोनों भर जाता है.

8 लाख की कार से बिरयानी आती है
उनकी एक और खास बात लोगों का ध्यान खींचती है. सागर अपनी करीब 8 लाख रुपये की कार से बिरयानी लेकर पहुंचते हैं, जो आसपास चर्चा का विषय बनी रहती है. बिरयानी खाने पहुंचे ग्राहक राजेश बताते हैं कि वह पहले भी दो बार आ चुके थे, लेकिन बिरयानी खत्म हो गई थी. जब से उन्होंने वीडियो देखा था, तब से यहां आने का उनका मन था. इस बार वह दुकान खुलने से पहले ही पहुंच गए और अपने घर के लिए चार प्लेट बिरयानी पैक कराकर ले गए. स्वाद और मेहनत के दम पर सागर अब जमशेदपुर में एक नई पहचान बना चुके हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top