भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने पर मंथन किया




भास्कर न्यूज|लोहरदगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी आलोक कुमार दूबे प्रभारी बनने के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखेर भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में संगठन विस्तार, कमेटी के पदाधिकारियों के चयन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर व सजग है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के बीएलए-2 सभी बूथों पर नियुक्त किए गए हैं और उनकी जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर बीएलए-2 की बैठक बुलाकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए, ताकि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। लोहरदगा जाने के क्रम में आलोक दूबे एसआइआर प्रक्रिया को देखने 3 मतदान केंद्रों पर भी गया, जहां मैपिंग की स्थिति की जानकारी ली। लगभग 15-20 बूथों पर एसआइआर कार्य नहीं दिखा, जिसकी सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंनें कहा ऐसा भी नहीं है कि एसआइआर के कार्य नहीं हो रहे होंगे, कांग्रेस पार्टी आम जनों से अपील करती है मैपिंग कराने में लापरवाही नहीं बरतें। बैठक में कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने व आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष सजीद अहमद,सांसद निजी सहायक आलोक साहू, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, महासचिव शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, नूर महम्मद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, ओबीसी स्टेट कोआर्डिनेटर संतोष महतो, कुणाल अभिषेक, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनौवर आलम, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमील अंसारी, सेवादल जिलाध्यक्ष शंभू प्रजापति, मंडल अध्यक्ष हामीद अंसारी, किशोर साहू, सुनील राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुस्तम अंसारी, परवेज आलम, सेराज अंसारी, लाल राजेश नाथ साहदेव, शैलेश कुमार, समन फैजान आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top