भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में शराब दुकान का शटर तोड़कर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश,...




रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजूलीया स्थित एक शराब दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए नकद और महंगी शराब लेकर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर थोड़ा खुला देखा तो इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक को दी। इसके बाद मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश चोरों ने पहले शटर तोड़ा और फिर अंदर घुसकर आराम से चोरी की। जानकारी के अनुसार, चोर करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर रहे। इस दौरान नकदी व महंगी शराब समेटते रहे। बताया जा रहा है कि चोर एक चार पहिया वाहन से आए थे, जिससे वे सामान लेकर फरार हो गए। कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में करीब 1.80 लाख रुपए नकद चोरी की पुष्टि हुई है, जबकि शराब के नुकसान का आंकलन अभी बाकी है। शहर के बीच वारदात से बढ़ी चिंता यह घटना शहर के बीचो-बीच, एक बैंक और तीन एटीएम के सामने हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी संवेदनशील जगह पर चोरी होना पुलिस गश्ती व्यवस्था की पोल खोलता है। घटना के बाद लोगों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top