भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फरसाबेड़ा में वज्रपात से 19 मवेशियों की मौत



सिमडेगा | जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत फरसाबेड़ा टोंगरी टोली में बुधवार आंधी-बारिश के दौरान हुए तेज वज्रपात की चपेट में आने से 19 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक पेड़ के नीचे खड़े मवेशियों पर वज्रपात हो गया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशियों में तमिश डुंगडुंग के 1 गाय व 2 बैल, प्रेम एक्का के 4 गाय व 7 बैल, वीरेंद्र राम के 1 गाय व 1 बैल, इंद्रो देवी का 1 बैल तथा अमरमणि एक्का के 1 गाय व 1 बैल शामिल हैं।ग्रामीणों ने बताया कि खेती के मौसम में बैलों की मौत से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top