भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Illegal sand stocks in the capital are visible to all, sold openly…...


रांची19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

राजधानी रांची में बालू का अवैध कारोबार लगातार जारी है। शहर में कहीं चोरी-छिपे तो कहीं खुलेआम बालू का स्टॉक कर बिक्री की जा रही है। स्थिति यह है कि यह अवैध कारोबार आम लोगों को साफ दिख रहा है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक तंत्र की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

भास्कर की पड़ताल में सिटी के चार अलग-अलग स्थानों पर बालू का अवैध स्टॉक पाया गया। इनमें कोकर-रिम्स रोड, चिरौंदी वीवीपीएस स्कूल, चिरौंदी साइंस सिटी और पिस्का मोड़ के आसपास सड़क किनारे बालू का अवैध भंडारण किया जा रहा है। इन स्थानों पर खुले में बालू का ढेर लगाकर कारोबार चलाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सक्रिय स्टॉकिस्टों ने यहां तक कहा कि जितना और जब भी बालू चाहिए, उपलब्ध कराया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है, लेकिन रोकथाम के प्रयास प्रभावी नहीं दिख रहे हैं। निर्माण कार्य कराने वाले लोग मजबूरी में महंगे दाम पर बालू खरीदने को विवश हैं।

जहां चाहिए, वहां मिल जाएगा…

रात के अंधेरे में नदियों और घाटों से बालू की अवैध ढुलाई की जाती है। इसके बाद उसे शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंप कर दिया जाता है। फिर ट्रैक्टर, हाइवा और छोटे वाहनों के जरिए इसकी सप्लाई की जाती है। भास्कर रिपोर्टर द्वारा संपर्क करने पर एक स्टॉकिस्ट ने भरोसा दिलाया कि जितना और जब भी बालू चाहिए, उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति ट्रैक्टर बालू की कीमत सामान्य दर से काफी अधिक ली जा रही है, जिससे मकान बनाने वाले ज्यादा प्रभावित हैं।

रिपोर्टर : बालू चाहिए, मिल जाएगा?

स्टॉकिस्ट: कहां गिरवाना है बालू।

रिपोर्टर : मुझे करीब 10 से 12 टर्बो बालू की जरूरत है।

स्टॉकिस्ट : हां, हो जाएगा। जितना चाहिए, मिल जाएगा।

रिपोर्टर : एक टर्बो का क्या रेट लगेगा।

स्टॉकिस्ट : गिराना कहां है पहले ये बताइए।

रिपोर्टर : पंडरा पंचशील नगर में गिराना है।

स्टॉकिस्ट : हो जाएगा, छोटा टर्बो का 5800 रुपए, बड़ा टर्बो का 10,000 रुपए लगेगा।

रिपोर्टर : दोनों में कितना रहता है?

स्टॉकिस्ट : छोटा टर्बो में 95 सीएफटी और बड़ा में 160 सीएफटी रहता है।

रिपोर्टर : हाईवा से गिराते हैं क्या? स्टॉकिस्ट : हां हाइवा से मिल जाएगा।

रिपोर्टर : क्या रेट लगेगा? स्टॉकिस्ट : हाइवा से 31,000 रुपए लगेगा। इसमें 450 सीएफटी बालू रहता है। जब गिराना होगा, थोड़ा पहले बोलिएगा, हो जाएगा।

भास्कर रिपोर्टर ने बालू को लेकर शहर के बड़े स्टॉकिस्ट से बात की। उसने रिपोर्टर को आश्वस्त किया कि हाइवा, टर्बो, जिससे चाहें, सबसे बालू गिरा देंगे।

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top