भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाथ की थाप ने रचा आनंद का संगीत, ड्रम सर्किल में खो...




सिटी रिपोर्टर} रोटरी क्लब रांची में ‘ड्रम, डांस, डायलॉग’ थीम पर अनूठे ड्रम सर्किल म्यूजिक कंसर्ट हुआ। आईआईएम के प्रो. गौरव मराठे और आलोक सिंह की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में संगीत का अलग ही रूप देखा। पहले रोटरी सदस्यों में ड्रम बजाने को लेकर थोड़ी झिझक थी, लेकिन प्रो. मराठे के सिखाते ही पूरा माहौल असीम ऊर्जा और हैप्पीनेस से भर गया। करीब एक घंटे तक हर कोई तनाव भूलकर इस सामूहिक लय का हिस्सा बना रहा। देशभर में 400 से अधिक ऐसे कंसर्ट कर चुके प्रो. मराठे ने बताया कि ड्रम सर्किल के लिए संगीत की पृष्ठभूमि की जरूरत नहीं होती। अध्यक्ष अमित अग्रवाल व रोटरी इमेज चेयरमैन प्रवीण राजगढ़िया ने इसे तनावमुक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top