भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में पिता ने बेटी को पीटकर मार डाला:घर में सो रही...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के खेड़ियाटांगर गांव में एक पिता पर अपनी 6 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के इस गांव में लालसिंह पूर्ति ने कथित तौर पर अपनी मासूम बेटी सोनिया पूर्ति पर डंडे से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है, जब बच्ची घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पिता ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। बच्ची की अस्पताल पहुुंचने से पहले हुई मौत घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी का व्यवहार पूरी तरह असामान्य था। उसने न केवल अपनी बेटी पर हमला किया, बल्कि पत्नी पर भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया और आसपास मौजूद लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया। बीमारी और असामान्य व्यवहार की चर्चा टांगर पोखरिया के मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने बताया कि आरोपी लालसिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। बुखार से पीड़ित होने के साथ उसका व्यवहार भी सामान्य नहीं था। मृत बच्ची की मां ने भी बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से वह ठीक से खाना नहीं खा रहा था। दवा भी नियमित रूप से नहीं ले रहा था। परिवार में कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं, और सोनिया सबसे छोटी थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top