भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

48 घंटे में पाकुड़ पुलिस ने सुलझाई हत्या का मामला:दो आरोपी गिरफ्तार,...




पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि 28 मई 2026 को सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र के बड़ाचटकम स्थित जंगल से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। इस मामले में ओपी थाना में कांड संख्या 27/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच टीम का गठन किया गया, ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके। पहचान के बाद तेज हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की। टीम में लिट्टीपाड़ा प्रभाग के इंस्पेक्टर बाबूराम भगत, ओपी प्रभारी बलवंत दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप बास्की, मुन्ना प्रसाद और सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पाठक शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने मानवीय खुफिया जानकारी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया। इसी क्रम में मृतक की पहचान गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के राजभीठा निवासी सुनील पहाड़िया के रूप में की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी और तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला को लेकर विवाद बना हत्या की वजह गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ाचटकम निवासी जलीय पहाड़िया और धर्मा पहाड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी एक महिला से जान-पहचान थी। मृतक सुनील पहाड़िया शराब के नशे में उस महिला के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top