भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर घर-घर पहुंचेगी भाजपा, संगठन...




भास्कर न्यूज | ‌गिरिडीह भाजपा गिरिडीह जिला महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के टोली प्रभारियों की एक बैठक हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षत जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला महानगर के प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप डगेच ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी ने सेवा और सुशासन कार्यक्रम चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे। डॉ. सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला महानगर क्षेत्र की तीनों विधानसभा सीटों-गांडेय, गिरिडीह और डुमरी-पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारियां संगठन को सौंपी गई हैं। सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में पूर्व डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, यदुनंदन पाठक, प्रदीप साहू, विनय सिंह, शैलेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, मनोज सिंह, देवराज, सुरेश मंडल, रिंकी देवी, गुड़िया देवी, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, हरमिंदर सिंह बग्गा सहित उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top