भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: साड़ी से रोहित ने बदली किस्मत, ₹1 से शुरू करके...


Last Updated:

Ranchi Success Story: रांची के रोहित सूती साड़ी से यूनिक फाइल और बैग बनाकर ट्राइब्स इंडिया के जरिए बेचते हैं. वह गांव की 30 से 40 महिलाओं को ट्रेनिंग देकर 15000 मासिक कमाई दिला रहे हैं. साथ ही खुद लाखों रुपये कमा रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रोहित खासतौर पर काफी यूनिक प्रोडक्ट बनाने का काम करते हैं. यह ट्राइब्स इंडिया से भी जुड़े हुए हैं. जिसके तहत मुफ्त में पूरे देश में जाकर सरकारी मेले में अपने स्टॉल भी लगाते हैं. वह गांव की महिलाओं से सूती साड़ी का फाइल फाइल बनवाते हैं, जो दिखने में बहुत ही यूनिक और अलग लगता है. आइये जानते हैं रोहित की सफलता के बारे में.

रोहित साड़ी में खूबसूरत पेंटिंग, ऑफिस बैग वह भी सूती साड़ी से बना हुआ, यह सारी चीज बनवाने का काम करते हैं. रोहित बताते हैं कि एक समय था जब ₹1 के लिए सोचना पड़ता था. पर आज ऐसा लगता है कि खुद का बॉस हूं और कम से कम 30-40 महिलाओं को रोजगार दिया हूं. आज गांव की वैसी महिलाएं, जिन्होंने ₹10 के लिए परेशानी झेला है. आज वह महीने का 15000 तक कमा रही हैं.

फाइल देखकर चौंक जाएंगे आप

रोहित ने बताया कि उनके पास आपको एक ऐसी फाइल मिलेगी, जिसे देख कर आप चौंक जाएंगे, एक नजर में ही बोलेंगे कि भैया यह तो साड़ी है, लेकिन यह साड़ी नहीं, यह साड़ी का बना हुआ फाइल है. सरकार को यह इतना पसंद आया है कि अगर सरकार को किसी कार्यक्रम में गिफ्ट या फिर इको फ्रेंडली चीज देनी होती है, तो उनसे 530 तक एक झटके में आर्डर हमेशा करती है.

रोहित ने बताया कि दरअसल, आसपास के गांव की जो लोकल महिलाएं होती हैं. हम लोग उनको ट्रेनिंग देते हैं. वही महिलाएं यह बनाने का काम करती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, साड़ी में एकदम खूबसूरत पेंटिंग, राजा रानी की कहानी, यह भी बनाती हैं, सिल्क साड़ी या फिर साधारण सिल्क साड़ी में भी पेंटिंग बनाती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास आपको पेंटिंग किया हुआ खूबसूरत बैग मिलेगा, ऑफिस ले जाने वाले तरह-तरह के बैग और यह सब डिजाइनर वाले यहां मौजूद हैं.

बड़े डिजाइनर ने नहीं, महिलाओं ने किया है डिजाइन

यह डिजाइन कोई बड़े डिजाइनर ने नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं ने ही किया है. यह भी सरकार उनसे ऑर्डर लेती है और यह सब इको फ्रेंडली है, पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया है. क्योंकि ट्राइब्स इंडिया से जुड़े हुए हैं तो दिल्ली, मुंबई , कोलकाता कोई ऐसा शहर नहीं है. जहां पर वह न गए हों. आज आलम ये है कि पूरे भारत में उनके कस्टमर हैं. अब लाख रुपए महीने कोई बड़ी चीज नहीं, कई बार तो इससे भी अधिक की कमाई हो जाती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top