भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में बंद घर से 12 लाख की चोरी:जेवर और नकदी ले...




बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ मोहनपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 12 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना एक जून की देर रात की बताई जा रही है। इस बड़ी चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित सोनू कुमार गुप्ता ने जरीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे के बाद चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। बंद घर होने का उठाया फायदा इसके बाद उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों में सोने का हार, कान का झुमका, अंगूठी सहित अन्य बहुमूल्य जेवरात शामिल हैं। घटना के समय घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जरीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस गांव तथा आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि संदिग्धों की आवाजाही से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग कैमरों में मिल सकते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top