भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता की विदाई पर नम हुईं सहकर्मियों की आंखें, 35...




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना परिसर में रविवार देर शाम एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस निरीक्षक मनोज गुप्ता की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जानकारी हो कि 1994 बैच के अधिकारी मनोज गुप्ता ने 10 सितंबर 2024 को धालभूमगढ़ पुलिस निरीक्षक के रूप में योगदान दिया था और विभाग में 35 वर्षों की लंबी व सराहनीय सेवा पूरी कर वे सेवानिवृत्त हुए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी ने मनोज गुप्ता के योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “इंस्पेक्टर गुप्ता की सबसे बड़ी खूबी उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा है। उन्होंने कठिन से कठिन चुनौतियों को भी सकारात्मकता के साथ पूरा किया। उनके कार्यकाल में कभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। वे अपने कनिष्ठ और वरिष्ठ, दोनों स्तर के अधिकारियों के साथ सामंजस्य बिठाने में माहिर थे। सभी थाना प्रभारियों को उनकी कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए।” एसडीपीओ ने उनके सुखद और स्वस्थ भावी जीवन की कामना की। सहयोग और अनुभव के साझा किए पल : घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे धालभूमगढ़ के थाना प्रभारी थे, तब निरीक्षक गुप्ता का मार्गदर्शन विषम परिस्थितियों में बेहद महत्वपूर्ण साबित होता था। वहीं, वर्तमान धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज मिश्रा ने कहा कि उनके साथ काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, जो भविष्य में काम आएगा। जनता से मिलनसार व्यवहार रखें पुलिसकर्मी : अपने विदाई संबोधन में सेवानिवृत्त निरीक्षक मनोज गुप्ता काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने पूरे करियर के उतार-चढ़ाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के संस्मरण साझा किए। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा मिलनसार और सेवाभाव का व्यवहार रखें, जिससे पुलिस की छवि समाज में और बेहतर हो सके। विदाई समारोह में ये रहे उपस्थित : इस गरिमामय समारोह में चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार, श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी, बड़शोल थाना प्रभारी समेत कई अन्य थानों के अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद ने किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top