रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. पीएन सिंह की 84वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आयोजित सभा में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। केशव महतो कमलेश ने स्व. पीएन सिंह को सच्चा कांग्रेसी और कार्यकर्ताओं का प्रिय नेता बताया।
Source link