भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Uday Kotak warning | OPINION : 80 अरब डॉलर वाली Googleई और...


Last Updated:

Uday Kotak Warning: गूगल के पास भारी कैश और 160 अरब डॉलर का सालाना प्रॉफिट है. फिर भी कंपनी भविष्य के लिए 80 अरब डॉलर जुटा रही है. इसे लेकर उदय कोटक ने भारतीय कंपनियों को चेतावनी दी है. भारत में राजनीतिक स्थिरता है लेकिन इकॉनमी में कई चुनौतियां हैं. विदेशी निवेश और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट उस रफ्तार से नहीं बढ़ रहा है. रुपया लगातार कमजोर हो रहा है. भारत के पास बड़ा मार्केट है लेकिन ग्रोथ के लिए कॉरपोरेट इन्वेस्टमेंट बढ़ाना जरूरी है.

'80 अरब डॉलर वाली Googleई और उदय कोटक की चेतावनी, IPL खत्म अब भविष्य देख लो'Zoom

गूगल के 80 अरब डॉलर जुटाने पर उदय कोटक ने अलर्ट किया है.

दुनिया की अर्थव्यवस्था इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां भविष्य की दिशा आज लिए जा रहे फैसलों से तय हो रही है. टेक्नोलॉजी,पूंजी और निवेश का खेल अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक हो गया है. इसी संदर्भ में गूगल का हालिया कदम बेहद महत्वपूर्ण है. जिस कंपनी के पास पहले से ही भारी नकद भंडार है. जिसने लगातार मुनाफे के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. वही कंपनी बाजार से अतिरिक्त 80 अरब डॉलर जुटाने जा रही है. उदय कोटक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस तरफ ध्यान दिलाया है और देसी कंपनियों को चेताया है. आईपीएल का मजा खत्म हुआ, अब भविष्य की तरफ देख लो. गूगल के आंकड़े अपने आप में चौंकाने वाले हैं. सालाना मुनाफा लगभग 160 अरब डॉलर, एक तिमाही का मुनाफा 62 अरब डॉलर और कुल मार्केट वैल्यू 4.5 खरब डॉलर. इतना मार्केट कैप तो निफ्टी 50 और सेंसेक्स की कंपनियों को मिलाकर भी नहीं है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top