भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में विधायक के चालक की हत्या, मां-बाप और बेटी घायल, पुलिस...


Last Updated:

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय अरविंद कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. मीडिया के सवालों पर पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए. डीएसपी मुख्यालय अरविंद कुमार ने ऑफ कैमरा बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

कोडरमा में विधायक के चालक की हत्या, मां-बाप और बेटी घायल, पुलिस पर उठे सवालZoom

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीनी विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया. विवाद के दौरान हुई हिंसक घटना में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव (40) की मौत हो गई, जबकि उनकी 15 वर्षीय पुत्री सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी (55) और पिता दशरथ यादव (60) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है. यह मामला लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है. यह घटना तब घटी जब खुद विधायक नीरा यादव ने पुलिस को अपने ड्राइवर के पारिवारिक विवाद की सूचना दी थी.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. अपने निजी चालक की मौत की जानकारी मिलने पर विधायक भावुक हो गईं और फफक कर रो पड़ीं.

विधायक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद विधायक नीरा यादव ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए. विधायक नीरा यादव ने कहा कि पहले से विवाद की जानकारी थी और इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि शाम के समय क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके चालक राजकुमार यादव ने उन्हें बताया था कि जमीन को लेकर उनके रिश्ते के चाचा और अन्य लोग उनकी मां के साथ विवाद कर रहे हैं.

विधायक के अनुसार, इस सूचना के बाद उन्होंने स्वयं कोडरमा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी थी. उनका कहना है कि यदि पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेकर समय रहते हस्तक्षेप करती तो एक व्यक्ति की जान बच सकती थी और यह घटना टाली जा सकती थी.

सदर अस्पताल में जुटी भीड़, लोगों में आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया. लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मीडिया से बचते दिखे पुलिस अधिकारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय अरविंद कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. मीडिया के सवालों पर पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए. डीएसपी मुख्यालय अरविंद कुमार ने ऑफ कैमरा बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल
एक तरफ जमीनी विवाद की सूचना पहले से पुलिस तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और दोषियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top