भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 05 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi new...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 05 june 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. एक तरफ जहां कार्यक्षेत्र में आपको अपनी कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. वहीं दूसरी तरफ आर्थिक मामलों में एक छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है. पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. पढ़ें आज का पूरा राशिफल.

जमुई.  आज 05 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई नई जिम्मेदारी लेकर आएगा. आज आपके भीतर अपने कार्यों को लेकर गंभीरता और समर्पण की भावना बनी रहेगी. जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. हालांकि आज के दिन किसी भी प्रकार के लेन-देन, निवेश या उधार संबंधी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें. उन्होंने बताया कि ग्रहों की स्थिति आज ऐसी रहेगी कि छोटी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन कार्यस्थल पर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित रखना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा.

आज बनने वाला है कई बेहतरीन योग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज श्रवण नक्षत्र के प्रभाव में चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रहेगा. चंद्रमा से चतुर्थ भाव में मंगल और सप्तम भाव में गुरु की स्थिति केंद्र योग का निर्माण कर रही है, जो आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूती प्रदान करेगी. इसके साथ ही चंद्रमा से छठे भाव में बुध और शुक्र की उपस्थिति चंद्राधियोग का निर्माण कर रही है, जिससे बुद्धिमत्ता, संवाद क्षमता और व्यावहारिक सोच में वृद्धि होगी. इन शुभ योगों के प्रभाव से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आप कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित निर्णय लेने में सफल रहेंगे. आपकी दूरदर्शिता और योजनाबद्ध कार्यशैली आपको आगे बढ़ाने का काम करेगी. भाई-बहनों से सहयोग मिलने के संकेत हैं और पारिवारिक वातावरण भी अपेक्षाकृत सुखद बना रहेगा. यदि किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा.

जीवनसाथी का आज मिलने वाला है सहयोग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपको परिवार और जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और आपसी समझ मजबूत होगी. घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी किसी वस्तु की खरीदारी का भी योग बन सकता है. किसी भी विषय में अत्यधिक उत्साह या भावनात्मक आवेश में निर्णय लेने से बचना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top