भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा विधायक के वाहन चालक की हत्या का खुलासा:जमीन विवाद में हुआ...




कोडरमा पुलिस ने विधायक डॉक्टर नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की 3 जून की रात हुई हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए कुदाल, चपड़ा और अन्य हथियार भी बरामद कर लिए हैं। बताया गया कि 3 जून की रात जमीन विवाद को लेकर राजकुमार यादव पर हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था मामले का खुलासा करते हुए एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना के बाद मृतक की पत्नी श्वेता देवी के आवेदन पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। इस दौरान घटना की सुबह ही मामले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 8 साल से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण हुई थी हत्या एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि राजकुमार यादव की हत्या 8 साल से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण हुई है। इस घटना में कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कोडरमा थाना प्रभारी पर लापरवाही के आरोपों के सवाल पर एसपी ने बताया कि डीएसपी स्तर पर जांच की जा रही है। यदि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई जाती है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे और विधायक डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान पर विवाद की सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में 40 वर्षीय गोपाल यादव पिता भीखन यादव, 70 वर्षीय भीखन यादव पिता स्व. अकल महतो, 75 वर्षीय गुलबी देवी पति भीखन यादव, 25 वर्षीय विजय यादव पिता राजू यादव तथा 19 वर्षीय सचिन यादव पिता गोपाल यादव के नाम शामिल हैं। एसपी ने बताया कि इन सबों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top