भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दादी-नानी का नुस्खा… चोट-मोच के दर्द में ये लेप करेगा काम, 24...


Last Updated:

Health Tips: रांची में खासतौर पर लोकल दादी नानी एक काम करती है वह चूना व हल्दी का एक लेप लगाती है. जहां पर शरीर में बहुत दर्द हो, खासकर अगर आपका एक्सीडेंट हुआ है या आपको चोट लग गई है और एक एरिया में बहुत दर्द है. ऐसे दर्द में ये लेप लगाना बहुत फायदेमंद रहता है. ये पेन कलर का काम करता है व 24 घंटे के अंदर राहत दिलाता है.

रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते है, हल्दी जो है वह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण का है. यह प्राकृतिक तौर पर दर्द को कम करने में काफी सहायक है और जब आप इसमें चूना मिलाते हैं तो चूना में भी एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है. मतलब की सूजन और दर्द को कम करता है. ऐसे में जब यह दोनों मिलता है तो काफी पावरफुल कम्युनिकेशन बन जाता है. और इसे लगाना काफी फायदेमंद रहता है.

डॉ वीके पांडे बताते हैं, थोड़ा सा चूना ले लीजिए और थोड़ा सा हल्दी ले लीजिए, दोनों में थोड़ा सा पानी मिला दीजिए और पानी मिलाकर एक अच्छा खासा थोड़ा पतला पेस्ट बना लीजिए. अब जहां पर भी आपके शरीर में दर्द है, मान लीजिए दर्द की वजह से कई बार शरीर में हरे निशान हो जाते हैं. यानी खून जम जाता है.

खासतौर पर वैसे दर्द में यह काफी कारगर है. वहां पर हल्के हाथों से लगाइए. और इसके बाद आपको उस एरिया को ढक कर छोड़ देना है मतलब की पैर में आपने यह लेप को लगाया है तो किसी कपड़े की मदद से उसे एरिया को ढक लीजिए और रातभर और 24 घंटे उसे छोड़ दीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह एक-दो घंटे में काम नहीं करता है. 24 घंटे आपको लगाकर छोड़ना होगा और इसके बाद आप देखेंगे प्राकृतिक तौर पर एक तो आपका दर्द भी कम हो जाएगा और खून के थक्के का जो हरा निशान था वह भी धीरे-धीरे गायब. उन्होंने आगे बताया कि अच्छी बात यह है कि यह हर वर्ग के लोग लगा सकते हैं.

मतलब अगर बच्चे से लेकर बूढ़े जवान कोई भी है उनको कहीं भी दर्द है तो वह आराम से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. अगर किसी को चूना से एलर्जी है तो एक बार चूना लगाकर बॉडी के किसी पार्ट में देख ले, अगर खुजली होती है तो ना लगाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top