भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छात्रों ने चित्रों और निबंधों में उकेरी हरियाली की चिंता



कथारा | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए रही। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा हरित भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के अनुभव शरण भट्ट ने प्रथम, एसन कमर ने द्वितीय तथा ऋषि रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के सर्वो जीत राय प्रथम, कक्षा छठी की संध्या महतो द्वितीय तथा आराध्या ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को 5 जून को सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुका है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top