भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर घुसकर मारपीट व लूट पाट करने की प्राथमिकी दर्ज



चास थाना में अंसारी मोहल्ला निवासी मो. अली शेर ने घर में घुसकर हमला करने और जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि एक जून की रात लगभग आठ बजे अंसारी मोहल्ला नूरी मस्जिद के समीप पहुंचा तो देखा कि वहीं रात्रि क्रिकेट मैच चल रहा है। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहन लगा देने से आवाजाही काफी बाधित हो गई थी। 10 मिनट तक जाम में फंसे रहने के बाद उन्होंने जाम को हटाने का प्रयास किया। इसी बीच वहीं का आल्टु अंसारी विपरीत दिशा में जाकर पुनः रोड को जाम कर दिया। इसका विरोध करने पर आल्टु गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर आल्टु ने वहीं खड़े अपने भाई मुन्ना अंसारी को बुला लिया और दोनों ने मिलकर मारपीट किया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच सल्लु अंसारी, आल्टु अंसारी, सद्दाम अंसारी, मुन्ना अंसारी, इम्तियाज अंसारी दर्जनों लड़कों को लेकर मेरे घर आ गए और गाली देते हुए धमकी देने लगे। उसने कोई जवाब नहीं दिया तो सभी लौट गए। लेकिन तीन जून की दोपहर आरोपी सल्लु अंसारी मेरे घर आकर बोला कि मैं समझौता करना चाहता हूं, मगर मेरा शर्त है कि आपको मुझे एक लाख रुपए देना होगा और मुझसे सरेआम माफी मांगनी होगी। अन्यथा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर दर्जनों आरोपी घर में घुस गए और मारपीट के साथ घर में तोड़-फोड़ किए। इसी बीच आरोपी मुन्ना अंसारी ने मेरे घर के आलमारी में रखा हुआ सोने का जेवरात चोरी कर लिया। हल्ला सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top