रांची।रविवार को होनेवाली संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (आरटी-2), कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीआरटी-3) एवं रिक्रूटमेंट टेस्ट (आरटी-4) परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरियातू स्थित परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार लेकर चलने तथा किसी भी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करने पर रोक रहेगी। यह आदेश 6 जून को सुबह 6.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक तथा 7 जून को सुबह 6.30 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा।
Source link