भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के इस गांव में है यूनिवर्सिटी और अस्पताल, मिनी कश्मीर जैसा...


Last Updated:

Ranchi Raja Ullatu Gaon: रांची के पास राजा उल्लाटू गांव को एजुकेशन हब कहा जाता है. यहां झारखंड राय यूनिवर्सिटी, वाईबीन यूनिवर्सिटी, संत ऐन्ना अस्पताल, स्कूल, पहाड़ और वादियां हैं. लोग इसे मिनी कश्मीर भी कहते हैं. आइये जानते हैं इस गांव के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम से करीब 3 किलोमीटर की दूरी राजा उल्लाटू गांव है. इस गांव की खासियत है कि यह बहुत ही खूबसूरत है. यहां एकदम हरियाली चारो तरफ आपको मिलेगी. इस गांव में हर तरफ पक्का मकान और पक्की सड़क हर एक चीज देखने को मिलती है. इस गांव की सबसे खास बात यह है कि गांव में प्राइवेट कॉलेज से लेकर प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी है. आइये जानते हैं इस गांव के बारे में.

जैसे झारखंड राय यूनिवर्सिटी, प्राइवेट हॉस्पिटल से लेकर सरकारी हाइटेक हॉस्पिटल, इंटर कॉलेज हर एक चीज यहां गांव  में देखने को मिलती है. सबसे खास बात ये है कि इस गांव को एजुकेशन हब माना जाता है. शहर के लोग यहां पर अपनी जिंदगी बनाने के लिए आते हैं. यहां पर घूमने लायक भी कई सारी जगह है, यह झारखंड के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक है.

झारखंड के इस गांव में मिलती है हाईटेक सुविधा

इस गांव में आपको कोई कई सारी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी. यहां पर किंडरगार्डन है, छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल. इसके अलावा सरकारी स्कूल है, संत ऐन्ना अस्पताल है,जहां पर सभी तरह का ऑपरेशन किया जाता है. स्कूल तो पूछीये मत, यहां पर उर्सुलाईन इंटर कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज है. इसके अलावा B.Tech की पढ़ाई के लिए वाईबीन् यूनिवर्सिटी है.

जब आप इस गांव में आएंगे तो आप देखेंगे स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चे, नर्स, टीचर्स अपने-अपने काम में जा रहे हैं. आपको लगेगा कि आप किसी बड़े शहर में आ गये हैं और इस गांव में हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान है. क्योंकि ये जगह पथरीली है. इसलिए यहां पर खेती अधिक नहीं होती. बल्कि, लोग पेड़ों से अधिक कमाते हैं. मतलब कटहल का पेड़, आम, टीक, साल यह सब से खूब हैं. इससे भी लोग आमदनी करते हैं.

यहां घूमने के लिए है खूबसूरत पहाड़ और वादियां

इसके अलावा आपको यहां पर घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलेगा और खूबसूरत वादियां भी. पहाड़ के ऊपर जाएंगे तो आपको लगेगा कि आप मिनी कश्मीर में आ चुके हैं. इस जगह को इसीलिए लोग मिनी कश्मीर कहते हैं. आपको कहीं कोई गंदगी नहीं दिखेगी, शिव भगवान का मंदिर भी है. जहां पर कोई भी मन्नत खाली नहीं जाती है. ऐसे में अगर आप कभी कोई गांव घूमना चाहें तो एक बार इस गांव का भी चक्कर लगा सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top