भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसआईआर व जनगणना को लेकर कांग्रेस की बैठक



कामडारा|एसआईआर और जनगणना को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिजन सामुदायिक भवन पर आज सोमवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजीत केरकेट्टा के नेतृत्व पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दयामनी बरला को आमंत्रित किया गया। वहीं दयामनी बरला ने उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एसआइआर और जनगणना को लेकर विशेष जानकारियां देते हुए जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में किसी भी व्यक्ति, महिला व युवक युवतियों का नाम नहीं छूटना चाहिए। क्योंकि एक बार नाम हट गया तो पुनः जुड़वाने मे काफी दिक्कत होती है। बैठक में यशोदा देवी, प्रेमप्रकाश सुरीन, अश्विनी नाग, ईश्वरीय तोपनो, राजू साहू, नियारजन तोपनो मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top