भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Bhindi Farming: बोकारो के रंजन शर्मा ने की भिंडी की खेती, 17...


होमफोटोकृषि

बोकारो के रंजन शर्मा ने की भिंडी की खेती,17 हजार लगाकर 45 दिन में कमाए 80 हजार

Last Updated:

Bhindi Farming: झारखंड के बोकारो जिले के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित भिस्की गांव के किसान रंजन शर्मा स्मार्ट खेती के जरिए अच्छी आमदनी कर रहे हैं. उन्होंने महज 50 डिसमिल जमीन पर भिंडी की खेती कर डेढ़ महीने में चार गुना से अधिक मुनाफा कमाया है. उनकी सफलता आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है.

किसान रंजन शर्मा ने बताया कि वह पेशेवर किसान हैं और बचपन से ही अपने परिवार को खेती करते देख रहे हैं. परिवार की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आधुनिक तरीके से खेती शुरू की.

रंजन शर्मा ने बताया कि मार्च महीने में भिंडी की बुवाई की गई थी. भिंडी की फसल किस्म के अनुसार 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को कम समय में अच्छी कमाई का मौका मिलता है.

रंजन शर्मा के अनुसार 50 डिसमिल जमीन में भिंडी की खेती करने में करीब 17 हजार रुपये की लागत आई. किसान करीब दो महीने तक भिंडी की तुड़ाई कर सकते हैं और पूरे सीजन में 40 से 50 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि फिलहाल बाजार में भिंडी 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. वह अपनी अधिकतर सब्जियां धनबाद के कोलियरी इलाकों और आसपास के बाजारों में बेचते हैं. 40 क्विंटल उत्पादन होने पर किसान लगभग 80 हजार रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं. लागत निकालने के बाद करीब 63 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा हो सकता है.

रंजन शर्मा ने बताया कि भिंडी की खेती में कीट लगने और फल टेढ़ा होने की समस्या अक्सर सामने आती है. इससे बचाव के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव जरूरी है. उनका कहना है कि सही देखभाल और आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान बेहतर पैदावार के साथ अच्छी कमाई कर सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top