भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

3 दिन झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश:रांची सहित 14...




राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज दोपहर बाद से शुरू हो रहे इस बदलाव के तहत 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 11 से 13 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 14 से 16 जून के बीच भी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को उमस के बाद मिली बारिश से राहत बुधवार को रांची में दिनभर तेज धूप और आंशिक बादलों के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। करीब आधे घंटे की इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। शाम में पारा 28 डिग्री के आसपास रहा, जो रात 8 बजे गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डालटनगंज 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में दुमका में सर्वाधिक 37.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 12 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। रांची में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 39 से घटकर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 26 से घटकर 23 डिग्री तक आने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार तीन दिन बारिश होने पर मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल स्थिति बनेगी। खराब मौसम की वजह से दो विमान रांची डायवर्ट खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। कोलकाता में खराब मौसम के कारण बुधवार को दो विमानों को रांची एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इनमें बागडोगरा-कोलकाता और हिडेन-कोलकाता मार्ग के विमान शामिल थे। कुछ देर रांची में रुकने के बाद दोनों विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके अलावा रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान निर्धारित समय से करीब 48 मिनट देरी से रवाना हुई। रांची-कोलकाता और कोलकाता-रांची की कई उड़ानें भी विलंब से संचालित हुईं। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून को आने में अभी चार दिन का समय लग सकता है। इसके संताल परगना के रास्ते प्रवेश करने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top