भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर साइबर थाना ने चार अपराधी किए गिरफ्तार:फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी...




देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर ऑनलाइन ठगी करते थे। एसपी देवघर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल इलाके में छापेमारी की गई। गिरफ्तार अपराधी खुद को फ्लिपकार्ट, अमेज़न, एयरटेल पेमेंट बैंक या गूगल पे के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते थे। वे कैशबैक, खाता बंद होने या सहायता के बहाने लोगों से जानकारी लेकर ठगी करते थे। आरोपियों की पहचान कमरुद्दीन अंसारी (लगभग 21 वर्ष), अब्दुल करीम अंसारी (लगभग 30 वर्ष), समीर अंसारी (लगभग 21 वर्ष) और वसीम अंसारी (लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी सारठ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से सात मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में जब्त मोबाइल और सिम से साइबर ठगी में उनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब तकनीकी जांच के जरिए इनके अन्य साथियों और पूरे ठगी नेटवर्क का पता लगा रही है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेते थे और बैंकिंग संबंधी जानकारी चुराकर ठगी करते थे। वे फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर भी लोगों को निशाना बनाते थे। देवघर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top