भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अंगीठी जलाकर सोया परिवार, सुबह तक 11 साल की बच्ची की मौत,...


Last Updated:

Dumka News: दुमका में ठंड से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया. देर रात अंगीठी जलाकर सोए परिवार के लोगों का दम घुट गया. सुबह तक 11 साल की बच्ची निक्कू कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो अन्य बच्चियां बेहोशी की हालत में मिलीं.

Dumka: अंगीठी जलाकर सोया परिवार, सुबह तक 11 साल की बच्ची की मौतZoom

दुमका में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार में बच्ची की मौत.

दुमकाः झारखंड के दुमका में अंगीठी जानलेवा बन गई. एक परिवार ठंड से बचने के लिए रात को अंगीठी जलाकर सो गया. घर के सारे खिड़की दरवाजे बंद थे. सुबह जब देर तक परिवार का कोई सदस्य नहीं जागा, तो आस-पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा. सबको बेहोशी की हालत में देख खिड़की तोड़कर लोग अंदर घुसे उसके बाद सभी को एक-एक कर बाहर निकाला. लेकिन तब तक 11 साल की बच्ची दम तोड़ चुकी थी. परिवार में एक 11 दिन की नवजात बच्ची भी है. उसी को ठंड से बचाने के लिए परिवार ने अंगीठी जलाई थी.

सुबह तक नहीं खुला घर का दरवाजा
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहराबांक गांव की है. परिवार के लोग रात में अंगीठी जलाकर सो गए थे. बताया जा रहा है कि घर में 11 दिन की नवजात बच्ची के लिए गर्माहट बनाए रखने के मकसद से अंगीठी जलाई गई थी. रात में सभी लोग सो गए, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी का धुआं भरता रहा. सुबह काफी देर तक जब घर के लोग नहीं उठे तो आसपास के लोगों को चिंता हुई. लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों ने खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया. वहां मां और तीनों बच्चियां बेहोशी की हालत में मिलीं.

अस्पताल पहुंचने पर बच्ची को मृत घोषित किया
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने 11 वर्षीय निक्कू कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसकी मां और दो अन्य बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. तीनों की हालत को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

नवजात बच्ची के लिए जलाई गई थी अंगीठी
परिवार के लोगों के मुताबिक, घर में 11 दिन की नवजात बच्ची थी. उसे ठंड से बचाने के लिए अंगीठी जलाई गई थी. आशंका है कि कमरे में धुआं भरने से परिवार के लोगों का दम घुट गया. हालांकि, मौत की सही वजह और घटना की पूरी स्थिति की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट से होगी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. एक तरफ 11 साल की बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं, वहीं मां और दो बच्चियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top