भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अंजुमन के पूर्व कोषाध्यक्ष का इंतकाल, शोक जताया




अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर रऊफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू, कोषाध्यक्ष सैयद फिरोज शाह, नायब सदर आरीफ हुसैन बबलू, हाजी नईम खान, ज्वाइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी, अनवर अंसारी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गहरे रंजो-ग़म का इजहार करते हुए बताया कि अंजुमन इस्लामिया के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर सैयद नसीम अख्तर का इंतकाल हो गया। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही अंजुमन इस्लामिया सहित पूरे शहर के सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक हलकों में ग़म की लहर दौड़ गई। मरहूम को नमाज-ए-जुमा के बाद लोहरदगा कब्रिस्तान में हजारों गमजदा लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी, उलेमा-ए-किराम, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शहर वासियों ने शिरकत कर उन्हें अश्कबार आंखों से आखिरी विदाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top