भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अकवान के असर से आज धनबाद-देवघर समेत 8 जिलों में बारिश, 22...


Last Updated:

चक्रवात अकवान के असर से आज झारखंड में बारिश का अनुमान है. धनबाद और देवघर समेत 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. रांची में भी बादल और बौछारों के आसार हैं. 22 नवंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है. इससे ठंड बढ़ने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में अकवान का असर, आज धनबाद-देवघर समेत 8 जिलों में बारिशZoom

झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

रांची. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान कमजोर पड़ने के बाद भी झारखंड के मौसम पर असर डाल रहा है. शुक्रवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा. सुबह से आसमान में बादल छाए रहे. कई इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हुई.

आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी

  • बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को कनकनी महसूस हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार 21 नवंबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. खासकर उत्तर-पूर्वी झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इनके अलावा दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रह सकते हैं. वहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में शनिवार को घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना जरूरी होगा.

रांची में बादल और बौछारों के आसार

  • राजधानी रांची में आज शनिवार को आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान कुछ समय के लिए बारिश हो सकती है. गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है.
  • शुक्रवार को भी रांची में सुबह से बादलों का असर दिखा था. कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी. इससे मौसम ठंडा हो गया था.

संताल परगना का हाल

  • चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से पिछले दिनों राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने शुक्रवार को इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई थी. अब बारिश का असर उत्तर-पूर्वी जिलों की ओर देखने को मिल सकता है. संताल परगना के जिलों में भी शनिवार को मौसम बदला रहने की संभावना है.

22 नवंबर से कम होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड 

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 नवंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि 22 नवंबर को भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसके बाद 23 नवंबर से आसमान साफ होने के आसार हैं. मौसम में सुधार के साथ बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है.
  • बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है. इससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है. वहीं 24 और 25 नवंबर की सुबह रांची समेत कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है.
  • मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर न रहें. पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी बचना चाहिए.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top