Last Updated:
ओंटारियो में गैंगवार और जबरन वसूली से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. ब्रैंटफोर्ड इलाके में भारतीय मूल के कारोबारी सचिन पटेल के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के गुर्गे पारस कांग ने ली है. सोशल मीडिया पर फायरिंग का कथित वीडियो पोस्ट करते हुए पारस कांग ने खुलेआम धमकी दी है कि अगर पुरानी चेतावनियों और कॉल्स को नजरअंदाज करना बंद नहीं किया गया, तो अगली बार घर में घुसकर सीधे सचिन पटेल का कत्ल कर दिया जाएगा.
रोहित गोदारा गैंग से जुड़े पारस कांग ने फायरिंग का दावा किया है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. कनाडा के ओंटारियो में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. ब्रैंटफोर्ड में सचिन पटेल के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग से जुड़े पारस कांग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लेने का दावा किया है. पोस्ट के साथ कथित फायरिंग का वीडियो भी शेयर किया गया है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में पारस कांग ने दावा किया कि सचिन पटेल को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन कथित तौर पर उसे नजरअंदाज किया गया. इसके बाद उसके घर को निशाना बनाकर फायरिंग करने की बात कही गई. पोस्ट में आगे धमकी दी गई कि अगर अगली बार चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हमलावर घर में घुसकर सचिन पटेल की हत्या कर देंगे.
पोस्ट में लिखा गया, “सत श्री अकाल, राम-राम सभी भाइयों को… आज जो फायरिंग सचिन पटेल के घर पर हुई है, उसकी जिम्मेदारी पारस कांग लेता हूं. हमने इसे समझाने की कोशिश की थी, मगर यह हमारी कल इग्नोर कर रहा था. इसलिए हमने आज इसे यह चेतावनी दी है. अगर अगली बार भी यह नहीं समझा तो इसके बाद हम इसके घर में घुसकर इसको मारेंगे. यह सिर्फ आखिरी बार उसको हमारी यह चेतावनी है.”
फायरिंग की यह घटना कनाडा में भारतीय गैंग नेटवर्क से जुड़े विवादों और हिंसक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है. सोशल मीडिया पर सामने आए दावे के बाद अब जांच एजेंसियों की भूमिका अहम हो जाती है कि फायरिंग के पीछे कौन लोग थे और इसका रोहित गोदारा गैंग से वास्तव में कोई संबंध है या नहीं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें