भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अगले दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड


रांची11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूरे राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इधर पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 नवंबर से 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में 3 दिसंबर तक अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। 27 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके बाद 4 से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top