भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अधिवक्ता अनुष्का के पति ने कोर्ट में सरेंडर किया:वीडियो में लगाया ससुर...




झारखंड हाई कोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत के मामले में आरोपी पति कुशाग्र रुद्र राणा ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। पुलिस कई जिलों में कुशाग्र की तलाश में छापेमारी कर रही थी। हजारीबाग पुलिस को उसके सरेंडर की जानकारी पहले से नहीं मिल पाई थी। सदर एसडीपीओ रूपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और हालात की जानकारी जुटाने के लिए कुशाग्र से पूछताछ करेगी। इसके लिए अदालत में आवेदन दिया जाएगा। आरोपी के बैंक खाते फ्रीज कराने और पासपोर्ट रद्द कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे गए थे। मामला 22 अक्टूबर का है। उस दिन हजारीबाग के गुप्ता कॉम्प्लेक्स के कमरा नंबर 304 में अनुष्का का शव फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के करीब 48 घंटे बाद उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया गया। सरेंडर से पहले कुशाग्र ने सोशल मीडिया पर करीब छह मिनट का वीडियो जारी किया। उसने खुद को निर्दोष बताया और अनुष्का के पिता पर आरोप लगाए। उसका कहना है कि अनुष्का के पिता उसकी कंपनी में डायरेक्टर बनना चाहते थे। वीडियो में उसने पैसों के लेनदेन को लेकर भी आरोप लगाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top