भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अपराधियों को सुधारने के लिए धनबाद पुलिस का नया फॉर्मूला, परेड कराकर...


Last Updated:

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि यह उनके लिए सुधारने का आखिरी मौका है. अगर इसके बाद भी कोई व्यक्ति अपराध में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ बिना किसी नरमी के कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अपराधियों से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने, अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने की अपील की.

अपराधियों को सुधारने के लिए धनबाद पुलिस का नया फॉर्मूला, परेड कराकर दी चेतावनीZoom

पुलिस लाइन में अपराधियों की परेड

धनबाद: झारखंड में अपराध पर लगाम लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने पहली बार एक अनोखी और सख्त पहल की है. जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चिन्हित दागी अपराधियों की सामूहिक परेड पुलिस लाइन में कराई गई. इस दौरान सैकड़ों अपराधियों की मौजूदगी दर्ज की गई और उनकी पहचान का सत्यापन किया गया. साथ ही उनके वर्तमान रहन-सहन, रोजगार और गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी ली गई.

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों की हाजिरी लेना नहीं, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना और भविष्य में होने वाले अपराधों को रोकना भी है. इस पहल को झारखंड में अपनी तरह का पहला अभियान माना जा रहा है.परेड के दौरान धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी अपराधियों को सख्त चेतावनी दी.

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि यह उनके लिए सुधारने का आखिरी मौका है. अगर इसके बाद भी कोई व्यक्ति अपराध में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ बिना किसी नरमी के कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अपराधियों से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने, अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने की अपील की. साथ ही, एसएसपी ने अपराधियों से भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की भी अपील की. इस दौरान सभी से अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई.

धनबाद पुलिस ने गंभीर आपराधिक इतिहास वाले अपराधियों को विशेष निगरानी सूची में शामिल किया है. सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए. पुलिस का साफ कहना है कि जिले में रंगदारी, हत्या, लूट, मारपीट, अवैध वसूली, जमीन कब्जा, अवैध कारोबार और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब और सख्ती बरती जाएगी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मकसद अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करना है. इससे वो दोबारा अपराध करने से पहले कई बार सोचेंगे. साथ ही संभावित अपराधों को पहले ही रोका जा सकेगा. पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे. धनबाद पुलिस की इस नई पहल को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस की यह सख्ती जिले में अपराध पर कितना असर डालती है और अपराधी वास्तव में मुख्यधारा में लौटते हैं या नहीं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top