भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब बिना लाइन लगे, मिनटों में खुद करें स्पीड पोस्ट, जानें तरीका


Last Updated:

जमशेदपुर प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियॉस्क शुरू हुआ है. अब लोग बिना लाइन में लगे खुद पार्सल बुक कर सकेंगे. यह मशीन डिजिटल तकनीक पर आधारित है. इसमें पार्सल का वजन और डिजिटल भुगतान खुद किया जा सकता है. इस सुविधा से लोगों के समय की बड़ी बचत होगी.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: डिजिटल भारत अभियान के तहत जमशेदपुर के प्रधान डाकघर में एक नई और आधुनिक सुविधा की शुरुआत की गई है. यहां स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियॉस्क के नाम से जाना जाता है.  यह सुविधा लोगों के लिए डाक सेवाओं को पहले से अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. डाक विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर सेवा मिल सकेगी.

अब तक किसी भी चिट्ठी, दस्तावेज या पार्सल को स्पीड पोस्ट से भेजने के लिए लोगों को डाकघर के काउंटर पर जाकर लाइन में लगना पड़ता था. कई बार भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था. लेकिन इस नए कियॉस्क के शुरू होने के बाद लोगों को लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे खुद ही अपने पार्सल या दस्तावेज की बुकिंग कर सकेंगे.

सेल्फ बुकिंग कियॉस्क डिजिटल तकनीक पर आधारित
यह सेल्फ बुकिंग कियॉस्क पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित है. इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से अपने पार्सल का वजन कर सकता है. इसके बाद उसे स्क्रीन पर दिए गए आसान निर्देशों का पालन करते हुए प्राप्तकर्ता का पता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होती है. पूरी प्रक्रिया सरल रखी गई है ताकि आम लोग भी बिना किसी परेशानी के इसका उपयोग कर सकें.

बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकता है. इसके लिए यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैनिंग और कार्ड पेमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. भुगतान होते ही मशीन से रसीद निकल जाती है, जिसे ग्राहक अपने पास सुरक्षित रख सकता है. इस पूरी प्रक्रिया में किसी कर्मचारी की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे काम तेजी से पूरा हो जाता है.

यह सुविधा किनके लिए उपयोगी?
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी जो व्यवसाय करते हैं या नियमित रूप से दस्तावेज और पार्सल भेजते हैं. इससे उनका समय बचेगा और वे अपनी सुविधा के अनुसार जल्दी बुकिंग कर सकेंगे. साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलने से लेन-देन भी अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा.

जानकारी देते हुए डाक सहायक निशांत कुमार ने कहा कि यह सुविधा जमशेदपुर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे प्रधान डाकघर पहुंचकर इस नई सेवा का लाभ उठाएं और डिजिटल भारत की इस पहल का हिस्सा बनें. उनका कहना है कि यह कियॉस्क न केवल डाक सेवाओं को आसान बनाएगा बल्कि लोगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का भी काम करेगा. आने वाले समय में ऐसी सुविधाएं डाक सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top