Last Updated:
पलामू में महंगे लहंगे खरीदने की अब जरूरत नहीं है. मेदिनीनगर के रेडमा स्थित ‘क्यूट स्माइल’ दुकान में कम कीमत पर ब्राइडल ड्रेस और गहने किराए पर मिलते हैं. यहां 1000 रुपये से लहंगा और 500 रुपये से ज्वेलरी उपलब्ध है. इससे मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी राहत मिलेगी.
पलामूः शादी-विवाह का अवसर हर लड़की के जीवन का सबसे खास पल होता है. इस दिन हर दुल्हन खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है. इसके लिए 16 श्रृंगार के साथ शानदार ब्राइडल लहंगा और गहनों का चयन करती है. लेकिन बाजार में मिलने वाले ब्राइडल लहंगे और ज्वेलरी की कीमत काफी अधिक होती है. ऐसे में कई परिवारों के लिए सिर्फ एक दिन के लिए हजारों रुपये खर्च करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी कम बजट में रॉयल ब्राइडल लुक पाना चाहती हैं, तो पलामू में इसका बेहतर विकल्प मौजूद है. यहां आप खरीदने के बजाय किराये पर ब्राइडल लहंगा और आकर्षक दुल्हन सेट लेकर अपने खास दिन को यादगार बना सकती हैं.
बता दें कि पलामू जिले के मेदिनीनगर में पांकी रोड रेडमा स्थित जीएलए कॉलेज के पास ‘क्यूट स्माइल’ दुकान में बच्चों और महिलाओं के परिधानों के साथ दुल्हनों के लिए खास कलेक्शन उपलब्ध है. दुकान की संचालिका निहारिका सौरव ने बताया कि यहां अलग-अलग रंग, डिजाइन और ट्रेंड के ब्राइडल लहंगे किराये पर दिए जाते हैं. एक दिन के लिए लहंगे का किराया महज 1000 से 1200 रुपये तक है. कार्यक्रम से एक दिन पहले लहंगा ग्राहक को उपलब्ध करा दिया जाता है. इसे ड्राई वॉश कर पूरी तरह तैयार हालत में दिया जाता है, ताकि दुल्हन बिना किसी परेशानी के इसे पहन सके.
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देकर ले सकते हैं लहंगा
दुकान की देख रेख कर रही रिया कुमारी ने बताया कि लहंगा किराये पर लेने की प्रक्रिया भी काफी आसान है. इसके लिए ग्राहक को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होता है. इसके बाद अपनी पसंद का लहंगा लेकर शादी या अन्य समारोह में पहन सकती हैं और कार्यक्रम के बाद दुकान में वापस कर सकती हैं. यह सुविधा उन परिवारों के लिए काफी फायदेमंद है, जो महंगे लहंगे खरीदने के बजाय कम खर्च में आकर्षक लुक पाना चाहते हैं.
500 रुपये से किराये पर मिलेंगे दुल्हन के गहने
आगे कहा कि लहंगे के साथ यहां दुल्हन के लिए शानदार ज्वेलरी कलेक्शन भी उपलब्ध है. राजस्थानी, राजवाड़ा, कुंदन और अमेरिकन डायमंड डिजाइन के ब्राइडल सेट किराये पर मिलते हैं. संचालिका के अनुसार, 10 से 15 हजार रुपये तक की कीमत वाले प्रीमियम दुल्हन सेट का एक दिन का किराया 500 से 1200 रुपये तक है. खास बात यह है कि लहंगे के रंग और डिजाइन के अनुसार ज्वेलरी भी चुनी जा सकती है. वहीं, शादी में शामिल होने वाली दुल्हन की बहन और भाभियों के लिए भी यहां आकर्षक कलेक्शन मौजूद है. इंगेजमेंट और रिसेप्शन के लिए अमेरिकन डायमंड सेट भी उपलब्ध हैं, जिनकी खरीदारी की कीमत 2000 से 2500 रुपये तक है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…