भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब सिंपल गिफ्ट्स नहीं, तोहफे में दीजिए ताइवान मोमो, मैंगो स्टिकी राइस…...


Last Updated:

Ranchi Gift Brand: रांची की स्नेहा ने ‘सब्रोसो’ नाम से एक गिफ्ट ब्रांड बनाया है, जो आम गिफ्ट पैक्स से बहुत अलग पैकेज डिलीवर करते हैं. इनके गिफ्ट्स में ताइवान मोमो, डिम सम, मैंगो स्टिकी राइस जैसे इंटरनेशनल फूड आइटम होते हैं जिन्हें आप अपने गेस्ट की पसंद से कस्टमाइज करवा सकते हैं. कीमत 100 से 2000 रुपये तक है.

ख़बरें फटाफट

रांची. झारखंड की रहने वाली स्नेहा ने खासतौर पर अपना एक गिफ्ट ब्रैंड बनाया है, जिसका नाम ‘सब्रोसो’ है. इस ब्रैंड के तहत ये गिफ्ट बॉक्स बनाती हैं. खास बात यह है कि इस गिफ्ट बॉक्स में कोई आर्टिफिशियल गिफ्ट नहीं होता. बल्कि, ताइवान मोमो, डिम सम, मैंगो स्टिकी राइस, स्पेशल चटनी जैसी कई चीजें होती हैं. जिन्हें बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया जाता है. ये देखते ही पसंद आ जाते हैं.

क्या-क्या होता है गिफ्ट में
इसके साथ एक लूडो भी होता है. खाते-खाते आप इसका भी आनंद ले सकते हैं. साथ ही एक लिफाफा होता है, जिसमें सामने वाले के लिए एक स्पेशल नोट होता है. उन्होंने बताया कि एक बॉक्स की कीमत 100 से 2000 रुपये तक होती है. ऐसे में अगर आपको किसी को तोहफा देना है और उसका पसंदीदा खाना आपको पता है, तो आप अपने अनुसार इसे कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.

ये आइटम हैं खास
स्नेहा बताती हैं, हमने खासतौर पर इंटरनेशनल आइटम रखे हैं, ताकि जब आप सामने वाले को दें, तो उसे कुछ स्पेशल और यूनिक महसूस हो, जिसे उसने पहले कभी ट्राई न किया हो. जैसे कि आपको मैंगो स्टिकी राइस मिलेगा, जो मलेशिया और थाईलैंड का है. इसके अलावा डिम सम, थाई रोल जैसी कई चीजें भी रहेंगी.

आपको मसाला ग्रेप्स मिलेंगे और इसकी मसाला चटनी कहीं और देखने को नहीं मिलेगी. क्योंकि, इसे हमारे द्वारा कस्टमाइज किया जाता है. इस चटनी का इस्तेमाल आप घर पर भी कर सकते हैं. इस पैकेट के अंदर लूडो का एक पैकेट भी होता है. मतलब, जिसे आप यह गिफ्ट देंगे, वह आराम से बैठकर लूडो खेलने के साथ खाने का भी आनंद ले सकेगा.

साथ में है एक स्पेशल नोट
आगे बताती हैं, इसके साथ मेरी तरफ से एक स्पेशल नोट होता है, जिसमें इस ब्रैंड और गिफ्ट के बारे में जानकारी होती है. इसके अलावा एक नोट आपकी तरफ से भी रहता है. अगर आप सामने वाले को कोई संदेश देना चाहते हैं, तो उसे इस लिफाफे में दे सकते हैं.

किसी खास के लिए खास संदेश या अपने पार्टनर को इस तरह का स्पेशल गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं. अगर आपको भी ये स्पेशल गिफ्ट किसी स्पेशल वन के लिए ऑर्डर करना है तो इंस्टा की आईडी पर जाकर ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं. आईडी ये है – sabroso.tastecrafted.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top