Last Updated:
Illegal Bangladeshi News: देशभर में अवैध तरीके से भारत की सीमा में घुसे घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. गुजरात में इसके लिए बकायदा ऑपरेश डेल्टा हंट लॉन्च किया गया है. इसके तहत सैकड़ों की तादाद में अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है.
गुजरात में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है.
Illegal Bangladeshi News: गुजरात पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पूरे राज्य में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ को तेज कर दिया है. इसी क्रम में पुलिस ने 501 लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई एक ही समय में कई जिलों में हुई. कोऑर्डिनेटेड एक्शन में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान और उनका वेरिफिकेशन किया गया. पुलिस टीमों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चिह्नित आवासीय क्षेत्रों, मजदूरों के ठिकानों और अन्य स्थानों पर जांच की. इस कार्रवाई में पुलिस की जिला इकाइयां, क्राइम ब्रांच टीमें और साइबर सेल की टीमें शामिल थीं.
ऑपरेशन के शुरुआती चरणों में अधिकारियों ने हजारों संदिग्ध लोगों की जांच की थी और सत्यापन के बाद सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया. गुजरात के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इस पहल को एक खुफिया सूचना आधारित अभियान बताया है, जिसमें पुलिस की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वित कार्रवाई शामिल है. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य बिना दस्तावेज वाले निवासियों की पहचान करना और जाली दस्तावेज, आवास और रोजगार सहायता से जुड़े संभावित मददगार नेटवर्क की जांच करना है.
फेक आधार कार्ड
पिछले चरणों में पुलिस की जांच में पहचान के दस्तावेजों की बारीकी से जांच भी शामिल थी. कुछ मामलों में जाली या धोखाधड़ी से प्राप्त आधार रिकॉर्ड के संदिग्ध इस्तेमाल की बात सामने आई और जांच का दायरा उन लोगों और नेटवर्क तक भी बढ़ाया गया, जो कथित तौर पर बिना दस्तावेज वाले निवासियों की मदद कर रहे थे.
वेरिफिकेशन के साथ पूछताछ
अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया था कि हिरासत में लिए गए लोगों के वेरिफिकेशन के साथ-साथ अन्य संदिग्ध लोगों से भी आगे की पूछताछ जारी रहेगी. ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ के पिछले चरणों में अहमदाबाद, सूरत और राजकोट जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर जांच-पड़ताल और लोगों को हिरासत में लेने की कार्रवाई दर्ज की गई थी. फिलहाल, हिरासत में लिए गए लोगों का जिला-वार ब्योरा और आगे की कानूनी कार्रवाई समेत अन्य विस्तृत जानकारी, जारी सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद सामने आने की संभावनाएं हैं. बता दें कि देशभर में अवैध तरीके से सीमा पार करने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है. ये लोग नेशनल थ्रेट के तौर पर भी सामने आए हैं.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें