ललपनिया | गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने शनिवार को प्रखंड की होसिर पूर्वी पंचायत के दर्जी मोहल्ला, गोमिया बस्ती के कांदू टोला, खम्हरा बस्ती और कस्बागढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। बबीता देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
Source link