भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आंधी-तूफान से पांडुगिती में भारी क्षति पेड़ के गिरने से घर ध्वस्त,...



राजनगर| प्रखंड क्षेत्र के गम्हारिया पंचायत अंतर्गत पांडुगिती गांव में बीते दिनों आई तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है। सुराय हांसदा के घर पर इमली का पेड़ गिर जाने से उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में उनकी बेटी जामुना हांसदा मलबे में दबकर घायल हो गईं। घायल जामुना हांसदा का इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है। वहीं, गांव के ही मायनो हांसदा के घर का छप्पर भी तेज आंधी के कारण उड़ गया, जिससे उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद झामुमो की ओर से बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी तथा सुरज सोरेन पांडुगिती गांव पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सोमवार को सीओ से मुआवजे की मांग की जाएगी। नोवामुंडी| कादाजामदा पंचायत के दिउरी साई प्राथमिक स्कूल के पास शनिवार शाम बैक करने के दौरान सवारी गाड़ी के धक्के से दिकनी पूर्ति नामक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उसी हालत में लेकर इलाज के लिए नोवामुंडी टीएमएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घटना के पहले सवारी गाड़ी ड्राइवर सिदिऊ जारिका जैतगढ़ साप्ताहिक हाट से यात्रियों को लेकर दिउरी साई गांव लौटा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top